चुनाव आयोग ने बताया महाराष्ट्र और झारखंड में कितने मतदाता देंगे वोट

Navchetana
0

 

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोटर्स की संख्या बताई है। जहां महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, वहीं झारखंड में वोटर को संख्या 2.6 करोड़ है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है।

तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव

वायनाड सहित तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। इन दोनों राज्यों के चुनावों के साथ-साथ 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की संभावना है। केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद, महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद के निधन के कारण, और पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट तृणमूल सांसद के निधन से खाली हुई है।

49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

इसके अलावा, 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 3, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)