मानसून की विदाई के बीच देश में बारिश का असर: तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज बंद, 8 उड़ानें रद्द

Navchetana
0

देश के कई हिस्सों में मानसून की वापसी के बावजूद बारिश का असर जारी है। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 15 अक्टूबर तक चार जिलों के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का आदेश दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के लिए राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में आज भारी बारिश की संभावना है। बेंगलुरु, अंडमान, नई दिल्ली और मस्कट से चेन्नई आने-जाने वाली आठ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दक्षिणी भारत के अन्य राज्यों में भी हल्की से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदल गया है, जिससे कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। रात में हल्की ठंड का अनुभव भी शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 20 अक्टूबर से ठंड का असर और बढ़ने की उम्मीद है, जबकि दिन का तापमान 33-34°C के बीच रहेगा। अक्टूबर के अंत में, दिवाली के आसपास, तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन में मानसून की पूरी विदाई हो जाएगी, और प्रदेश में सूखी हवा का असर दिखने लगेगा, जिससे रात का तापमान गिरेगा। उत्तर-पूर्वी हवाएं छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)