X पर श्रद्धांजलि पोस्ट में हुआ गलत टैग, युवा पत्रकार प्रतीक यादव अचानक बने चर्चा का केंद्र

navchetana
0


समाजवादी पार्टी से जुड़े कई नेताओं की ओर से X पर साझा किए गए श्रद्धांजलि पोस्ट उस समय चर्चा में आ गए, जब दिवंगत प्रतीक यादव की जगह युवा पत्रकार प्रतीक यादव का अकाउंट टैग हो गया। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और लोगों का ध्यान इस ओर गया।



दरअसल, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उनके दोस्त उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महज 38 साल की उम्र में उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।



प्रतीक यादव के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख जताया। अखिलेश यादव स्वयं सिविल अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


इसी बीच समाजवादी पार्टी के एक जिलाध्यक्ष और पार्टी के नेशनल स्पोकपर्सन द्वारा साझा किए गए शोक संदेशों में भी युवा पत्रकार प्रतीक यादव का अकाउंट टैग दिखाई दिया, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)