वाराणसी। काशी की समृद्ध संगीत परंपरा को समर्पित ‘काशी महोत्सव 2026’ के अंतर्गत प्रसिद्ध तबला वादक रंजीत कुमार द्वारा स्वतंत्र तबला वादन की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। यह सांगीतिक आयोजन 13 सितंबर 2026 को मालवीय सभागार, BHU कैंपस, वाराणसी में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे से होगा।
इस विशेष प्रस्तुति में रंजीत कुमार अपने तबला वादन के माध्यम से शास्त्रीय संगीत की विविध लयकारी और ताल की बारीकियों को प्रस्तुत करेंगे। उनके स्वतंत्र तबला वादन के साथ सौरभ माइती, कोलकाता हारमोनियम पर लहरा देंगे।
‘काशी महोत्सव 2026’ के माध्यम से संगीत प्रेमियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और प्रतिभाशाली कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन में संगीत प्रेमियों का स्वागत किया गया है।
रंजीत कुमार मूल रूप से हसनगंज, मुंगेर के निवासी हैं। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार के रूप में उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। केंद्रीय विद्यालय, दुर्गापुर में शिक्षक के रूप में सेवाएं देने के बाद वे सेवानिवृत्त हुए हैं।

