Mahashivratri 2024 : रात 10 बजे तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में नवाया शीश, बना रिकार्ड

Desk
0

Varanasi News: महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। दशाश्वमेध से चौक तक लाइन लगी रही। शुक्रवार की भोर से रात 10 बजे तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर प्रशासन की ओर से पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों का स्वागत किया गया। विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन का सिलसिला 45 घंटों तक चलेगा। महाशिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक भक्तों के दर्शन से नया रिकार्ड बन गया। 


शुक्रवार की भोर में बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती हुई। वहीं सवा तीन बजे से दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया। काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सुबह से दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। खासतौर से दोपहर तक दर्शनार्थियों की अच्छी-खासी भीड़ रही। इसकी वजह से सुबह नौ बजे तक लगभग तीन लाख दर्शनार्थी बाबा के दर्शन कर चुके थे। 


श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बाबा धाम में सुगम दर्शन रोक दिया गया था। वहीं सभी तरह के टिकट भी निरस्त रहे। श्रद्धालुओं के झांकी दर्शन की व्यवस्था की गई थी। ऐसे में हर सेकेंड 14 श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन का क्रम अनवरत चलता रहा। वहीं बाबा की चार प्रहर की होने वाली समस्त आरती एक साथ ही गईं। महाशिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक भक्तों के दर्शन से नया रिकार्ड कायम हुआ। इससे पहले सावन के सातवें सोमवार 21 अगस्त 2023 को 6.85 लाख भक्तों ने बाबा का दर्शन किया था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)