Avalanche in Gulmarg: कश्मीर के गुलमर्ग में भयंकर हिमस्खलन, 5 विदेशी पर्यटकों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, एक की मौत

Vipin Yadav

Avalanche in Gulmarg: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को हिमस्खलन के बाद भयंकर बर्फीला तूफान आया। इसमें फंसकर एक विदेशी पर्यटक की बर्फ में दबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 5 अन्य पर्यटकों को बचा लिया गया है। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। टूरिस्ट स्पॉट पर हेलिकॉप्टर के जरिए राहत बचाव का काम जारी है। यह पूरा मामला गुलमर्ग की अफरवाट चोटी से लगे कोंगदूरी ढलान का है।  साथ ही कई विदेशी पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। 


तूफान आए तो संभल नहीं सके

हिमस्खलन कोंगदूरी ढलान पर हुआ, जिसमें कई स्कीयर फंस गए। सेना के जवान और जम्मू कश्मीर प्रशासन की पेट्रोलिंग टीम राहत बचाव अभियान चला रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी लोग स्थानीय निवासियों के बिना स्की ढलानों पर गए थे। जब तूफान आया तो वे संभल नहीं सके। 

श्रीनगर-लेह मार्ग हो गया था अवरुद्ध

बुधवार को हिस्खलन से श्रीनगर-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया था। हिमस्खलन सोनमर्ग के त्रिशंकु क्षेत्र में आया था। कश्मीर में बीते तीन दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। जिससे घाटी और पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की संभावना बढ़ गई है।