Farmer Protest: संयुक्त किसान मोर्चा कल देश भर में ब्लैक डे मनाएगा, 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होगी महापंचायत

Vipin Yadav

Farmer Protest: किसान आंदोलन के 10वें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर माहौल शांत रहा। बुधवार (21 फरवरी) को खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरमन की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च फिलहाल रोक दिया है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे। 23 फरवरी यानी कल अगला फैसला लिया जाएगा।



गुरूवार सुबह सरवण पंधेर ने एक तस्वीर जारी की, जिसमें पुलिस फायरिंग करती नजर आ रही है। पंधेर ने कहा कि ये तस्वीर दिखाती है कि सीधी फायरिंग की गई है। पंजाब सरकार को हमला करने वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करना चाहिए। किसान की मौत के विरोध में पंजाब में भारतीय किसान यूनियन (कादियां) ने जालंधर-लुधियाना के बीच फिल्लौर में जम्मू दिल्ली नेशनल हाईवे जाम किया।

26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन(चढ़ूनी) ने 2 घंटे नेशनल हाईवे-44 बंद कर प्रदर्शन किया। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता बलदेव सिंह जीरा ने कहा- पुलिस ने हमारे कैंपों और ट्रैक्टरों पर हमला किया। 167 किसान घायल हैं। 6 लापता हैं। दोपहर बाद चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग हुई। जिसके बाद ऐलान किया गया कि कल देश भर में ब्लैक डे मनाएंगे। 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में महापंचायत होगी।


Tags