सपाइयों ने मनाया बीपी मण्डल का 101वां जन्मदिवस

Desk
0

जौनपुर । सामाजिक न्याय क्रांति के अग्रदूत (मण्डल कमीशन के अध्यक्ष ) एवम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बी. पी.  मण्डल जी का 101 वा जन्मदिवस कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव जी की अध्यक्षता में मनाया गया।

 जिसमे लोहिया वाहिनि के निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत यादव जी के नेतृत्व में प्रसाद होटल के कैम्पस में लोहिया वाहिनी के समस्त पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता साथी उपस्थित हुए तत्पश्चात प्रसाद होटल से जेसीज चौराहा,रोडवेज, कचहरी रोड से  होते कलेक्टट प्रेक्षाग्रह में पहुच कर स्वर्गीय बी पी मण्डल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

 पूर्व कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नरायण राय, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, डॉ के.पी. यादव, पूनम मौर्या, अवधनाथ पाल जी, राजनरायन बिंद , सहित तमाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मंचासीन रहें।
 इस मौके पर लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव, आनन्द गुप्ता, रिंकू यादव, मनोज प्रजापति, सर्वेश यादव, अंकज यादव, अंकित समाजवादी, सूरज मौर्या, नितिन, संदीप, उमेश यादव, रोहित, विनय, प्रदीप यादव, सहित समस्त समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
उक्त कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के महासचिव हिसाममुद्दीम साहब जी ने किया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)