आज जौनपुर की धरती पर मोदी की हुंकार है, फिर मोदी सरकार बनेगी, जनपद का उद्गार है।।

Desk
आज जौनपुर की धरती पर
मोदी की हुंकार है,
फिर मोदी सरकार बनेगी,
जनपद का उद्गार है।।

पाँच वर्ष की कठिन तपस्या
करके मोदी आया है।
अगली बारी पाँच साल की
फिर दोहराने आया है।।

हम मोदी के अन्धभक्त हैं,
मोदी है इकलौता नाम।
हम मोदी पर मरते मिटते
मोदी ही है चारों धाम।।

मोदी है मर्यादा जन की
मोदी ही है भारतवर्ष।
मोदी भारत की हिम्मत है,
हमको है स्वीकार सहर्ष।।

हर हर  बोलो  महादेव  की,
हर हर बोलो शिवशंकर की।
मोदी को सिंहासन देना ही
इच्छा है घर घर की।।

               - पुष्कर प्रधान
द्रोणीपुर, मल्हनी, जौनपुर