Jaunpur News : जनगणना की तैयारियों पर जिलाधिकारी ने की बैठक: समय पर प्रशिक्षण और पर्याप्त कार्मिकों के चयन के निर्देश

Navchetana

Jaunpur News : जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर 6 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना के आगामी द्वितीय चरण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण निर्धारित समयावधि में पूरा कराने, पर्याप्त संख्या में कार्मिकों का चयन सुनिश्चित करने और प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।


बैठक में उपनिदेशक अजय कुमार ने स्व-गणना (Self Enumeration) की रणनीति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।