एनसीसीएफ द्वारा उपभोक्ताओं को राहत — "जनाह" ब्रांड के आवश्यक खाद्य उत्पाद रियायती दरों पर उपलब्ध

Navchetana
0


नई दिल्ली/एनसीआर: बढ़ती महंगाई और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) अपने "जनाह" ब्रांड के अंतर्गत आवश्यक खाद्य एवं उपभोक्ता उत्पादों को किफायती एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध करा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना तथा आवश्यक वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना है। "जनाह" ब्रांड के अंतर्गत दालें, चावल, आटा, मसाले, खाद्य तेल, सूखे मेवे, स्नैक्स तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।


एनसीसीएफ द्वारा संचालित मोबाइल वैन तथा रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से उपभोक्ता इन उत्पादों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सुलभ पहुँच सुनिश्चित हो सके।

"जनाह" ब्रांड उपभोक्ताओं को विश्वसनीय गुणवत्ता, उचित मूल्य तथा सहज उपलब्धता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनसीसीएफ का यह प्रयास उपभोक्ता हितों की रक्षा, बाजार में संतुलन बनाए रखने तथा आवश्यक खाद्य वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एनसीसीएफ उपभोक्ताओं के विश्वास को बनाए रखते हुए भविष्य में भी जनहितकारी पहलों के माध्यम से आम जनता को लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)