Crime News: औराई में फिल्मी स्टाइल में युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी

Desk

                         


भदोही : जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कोतवाली से केवल दो किमी दूर मिर्जापुर रोड पर सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

                

कोतवाली क्षेत्र के माधो सिंह बाजार निवासी बद्रीनारायण उमर वैश्य के पांच बेटों में दूसरा बेटा अमित कुमार उमर वैश्य (22) अपने छोटे भाई शिवकुमार उमर वैश्य को लेकर बाइक से माधो सिंह रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहे थे। शिवकुमार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीजी का छात्र है। सुबह लगभग 5:30 बजे जैसे ही वे औराई कोतवाली से दो किमी दूर पुरुषोत्तमपुर गांव के पास पहुंचे थे। 


इस बीच, फोर व्हीलर पर सवार कुछ युवक उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक दिया। जैसे ही उनकी बाइक रुकी पीछे से दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और अमित कुमार फायरिंग कर दी। गोली अमित के चेहरे पर लगी। अमित और शिव तेजी से भागने लगे। घटनास्थल से 25 किमी दूर पहुंच कर अमित गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। 

              

वहीं, शिवकुमार किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इधर घटना की जानकारी होती ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी राजवीर सिंह समेत अन्य पहुंचे। पुलिस मीमले की जांच कर रही है। मृतक अमित भी इलाहाबाद में ही रहकर तैयारी करता है। मृतक पांच भाई और दो बहन हैं। जिसमें एक भाई और एक बहन डॉक्टर भी हैं।

             

एसपी डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बदमाश कौन थे, जल्द ही इसका पता लगाया जाएगा। घटना में जान बचाकर भागने वाले छोटे भाई ने बताया कि बदमाश कहां के थे। वह उनको पहचान नहीं सका।