Virat Kohli Anushka Sharma Baby: विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

Desk

 


Virat Kohli's Son Akaay: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बेटे के माता-पिता बन गए है। उन्होंने मंगलवार को एक भावुक पोस्ट कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम अकाय (Akaay) रखा है। 



न्यूज मिलने के बाद दोनों को फैंस से ढेरों बधाई मिल रही है।विराट और अनुष्का पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। बताया जा रहा था कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट है। हालांकि दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान ये राज़ खोल दिया था।