Dev Dipawali 2023: कनाडा, ब्राजील सहित 70 देशों के डेलीगेट्स देंखेंगे काशी का भव्य नजारा

Desk
0



वाराणसी। देव दीपावली पर जब काशी के 84 से अधिक घाटों पर लाखों दीपों से अलौकिक छटा बिखरेगी तो इसके गवाह दुनिया के 70 देशों के डेलीगेट्स भी बनेंगे। इस साल देव दीपावली पर कनाडा, ब्राजील, स्पेन सहित 70 देशों के प्रतिनिधि वाराणसी आ रहे हैं। इनकी सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रदेश शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिये गये हैं। 


जनकारी के अनुसार सभी 70 देशों के डेलीगेट्स चार्टर्ड विमान से नई दिल्ली से 27 नवंबर को वाराणसी पहुंचेंगे। उन्हें नमो घाट से क्रूज के जरिए देव दीपावली की अलौकिक छटा का दीदार कराया जाएगा। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये गये हैं। 



70 देशों के प्रतिनिधियों को क्रूज पर ही अल्पाहार के साथ घाटों की सजावट दिखाई जाएगी। साथ ही हर घाट के पौराणिक महत्व को भी बताया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में वाराणसी की देव दीपावली की रौनक साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। इस वर्ष 12 लाख दीये जहां सरकार की ओर से प्रज्ज्वलित किये जाएंगे वहीं 10 लाख दीपों को केंद्रीय देव दीपावली समिति की ओर जलाने की बात कही जा रही है। साथ ही इस बार की देव दीपावली को भगवान श्रीराम के मंदिर को समर्पित की जाएगी। चेतसिंह घाट और गंगाद्वार पर लेजर शो का भी आयोजन होगा। साथ ही गंगा उस पार दीप प्रज्ज्वलन और भव्य आतिशबाजी भी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)