देव दीपावली पर गंगा तट पर सजेगा भगवान श्री राम का दरबार, शहीदों को समर्पित होगी मां गंगा की आरती

Desk
0


वाराणसी। 25 नवम्बर 2023 को दोपहर 02:00 बजे दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा सेवा निधि कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सुशान्त मिश्र ने पत्रकारों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अनवरत तीन दशक से भी ज्यादा समय से आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को संकल्पित व समर्पित विश्व प्रसिद्ध मध्य देव-दीपावली महोत्सव इस वर्ष रामलला को समर्पित होगी। अयोध्या में रामलला के विराजने से पहले भगवनान शिव के अराध्य राममय होगी काशी।

साथ ही साथ वर्षों से चली आ रही एक संकल्प गंगा किनारे के माध्यम से मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए गंगा सेवा निधि द्वारा देव दीपावली महोत्सव में देश-विदेश से आये हुए लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों से मां गंगा के तट पर संकल्प दिलाकर संस्था द्वारा यह आवाहन किया जायेगा कि मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने में आप सभी अपना योगदान दें, गंगा सेवा निधि परिवार का मां गंगा को निर्मल रखने में सहयोग करें।

1999 कारगिल युद्ध विजय के उपलक्ष्य में हमनें अमर शहीदों के पुण्य स्मृति में आकाशदीप संकल्प का विस्तारीकरण एवं राष्ट्रीय रूप दिया था। संस्था द्वारा भारत के अमर वीर योद्धाओं की स्मृति में सम्पूर्ण कार्तिक मास आकाश दीप जलाया जाता है, गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को समर्पित भव्य देव दीपावली महोत्सव के साथ ही आकाशदीप का समापन किया जाता है तथा भारत के अमर वीर योद्धाओं को भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित भी किया जाता है। देव दीपावली महोत्सव 27 नवम्बर, 2023, सोमवार, सायंकाल 5:15 बजे वृहद रूप में दशाश्वमेध घाट पर आयोजित किया जायेगा।

मां गंगा की महा आरती में दिखेगी नारी शक्ति की झलक 

 देव दीपावली पर मां गंगा की महाआरती में नारी शक्ति की एक अदभुत तस्वीर भी देखने को मिलेगी। इस वर्ष मध्य रामलला के विराजने से पहले 51 देव कन्याओं द्वारा आरती उतार कर काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली महोत्सव के अयोजन का प्रारम्भ करेगें। रामलला के नाम पर दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली महोत्सव में होने वाली महा आरती में 21 हजार दीपों से रौशन होगी।

अतिथिवृन्द द्वारा गंगा सेवा निधि के संस्थापक स्मृतिशेष पं. सत्येन्द्र मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित करके होगा। तत्पश्चात प्रो. गणपति वंदना व देश-भक्ति गीतों की प्रस्तुति की जायेगी। गंगा सेवा निधि द्वारा बनाये गए अमर जवान ज्योति जिसकी अनुकृति भव्य रूप से (8/12) पर संस्था के कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी द्वारा संस्था की तरफ से रिथ लेईग की जायगी। तत्पश्चात 39 जी.टी.सी, वाराणसी, एयर ऑफिसर कमॉडिंग, 4 वायु सेना प्रवरण बोर्ड, वाराणसी ॐ बटालियन सी.आर.पी.एफ. वाराणसी 11वीं वाहिनी, एन. डी. आर एफ, वाराणसी एवं वाराणसी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा रिथ लेइंग किया जायेगा एवं 39 जी. टी. सी. के जवानों द्वारा लास्ट पोस्ट व गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जायेगा।

सम्पूर्ण कार्तिक मास संस्था द्वारा आज देश के अमरवीर योद्धाओं की स्मृति में शहीदों को संस्था द्वारा देश के अमरवीर योद्धाओं की स्मृति में 186 BN CRPF शहीत सुनिल कुमार पाण्डेय (075020815 CT/GD) उग्रवादी ड्रग्स का लेन-देन कर रहे है। जिसे रोकने के प्रयास में शहीद हुएए 01 BN CRPF शहीद हृदय नरायण सिंह (095021175 CT/GD) डियुट के दौरान हाथी के अटैक में शहीद हुए, उत्तर प्रेदश पुलिस फार्स के शहीद संदीप निषाद (आ0 182030316) व शहीद राघवेन्द्र सिंह (आ0 162730630) दिनांक 24 फरवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के दौरान शहीद हए. 08 BN NDRF शहीद संजीव कुमार, उत्तराखण्ड में वर्ष 2013 में बाढ़ और लैण्डलाईड के दौरान रेसक्यू करते समय शहीद हुये, रेलवे सुरक्षा पल में शहीद सुधीर कुमार सिंह, तेल टैंकर की चोरी को रोकने के प्रयास में शहीद हुए व शहीद रविन्द्र प्रताप सिंह, डियूटी के दौरान सडक दुर्घटना के शिकार हुए एवं संस्था के संस्थापक स्मृतिशेष पं. सत्येन्द्र मिश्र के लिए भी आकाशदीप प्रज्ज्वलित किया गया। जिनको देव-दीपावली महोत्सव (27 नवम्बर, 2023) को भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही शहीद परिवार जनों को सहायतार्थ धनराशि १ लाख भी निधि परिवार की ओर से दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अगले चरण में प्रो. चन्द्रमौली उपाध्याय, पं. श्रीधर पाण्डेय व गंगा सेवा निधि के प्रमुख अर्थक्र आचार्य रणधीर के नेतृत्व में 21 ब्राह्मणों द्वारा भगवती मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया जायेगा। राम जनम योगी द्वारा शंखनाद से निधि के 21 ब्राह्मणों, दुर्गा चरण इण्टर कालेज की 42 कन्याओं जो रिद्धि-सिद्धि के रूप में ब्राह्मणों के साथ होंगी तथा काशी विश्वनाथ डमरु दल के 10 स्वयं सेवकों द्वारा मां भगवती की भव्य महाआरती आरम्भ होगी एवं एक लाख दीपों से घाट व घाटों के भवनों का कोना-कोना जगमग हो उठेगा।

भगवती मां गंगा की आरती के दौरान देश-विदेश आये लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से संस्था द्वारा 24 सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगाये गये है। सहयोग की दृष्टि से भारत सेवा श्रम संघ के 100 स्वयं सेवक व गंगा सेवा निधि के 100 वालेन्टियर्स उपस्थित रहेगें तथा साथ ही राजकीय चिकित्सालय द्वारा चिकित्सकों की टीम व एम्बुलेन्स की व्यवस्था की गयी हैं। 11वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ की तरफ से वाटर एम्बुलेन्स की भी व्यवस्था की गयी है।

यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष सुशान्त मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, संरक्षक इन्दू शेखर शर्मा एवं उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के द्वारा दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)