Jaunpur News : यूनाइटेड इण्डिया इन्सुरेंस की शाखा में हुआ हिन्दी दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन

Sachin Samar
0



जौनपुर। यूनाइटेड इण्डिया इन्सुरेंस कम्पनी लिमिटेड शाखा कार्यालय जौनपुर में हिन्दी दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन किया जिसमें शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शिवलाल यादव जी ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा विविध संस्कृतियों वाला देश है। धर्म, परंपराओं और भाषा में इसकी विविधता के बावजूद यहां के लोग एकता में विश्वास रखते हैं। 


हिंदी भारत की सबसे प्रमुख भाषा है। दुनियाभर में हिंदी भाषा चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। वर्ष 1949 में हिंदी को हमारे देश में सर्वोच्च दर्जा प्राप्त हुआ और तब से हिंदी को हमारी राष्ट्रभाषा माना जाता है।


साथियों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज हम सब हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में यहां उपस्थित हुए हैं। हममें से अधिकतर लोग यह भी जानते होंगे कि राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। भारत अनेकता में एकता वाला देश है। अपने विविध धर्म, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के साथ, भारत के लोग सद्भाव, एकता और सौहार्द के साथ रहते हैं। 


भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं में, हिंदी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है, यह मन के बंद ताले को खोल सकती है। हमारी आत्मा और ज्ञान का पथ बोल सकती है। यह महज भाषा नहीं बल्कि भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है। यह दुनियाभर के भारतीयों को भावनात्मक रूप से एक साथ जोड़ने का काम करती है।


इस मौके पर मार्केटिंग मैनेजर ओ.पी. अस्थाना, कैशियर राजपति यादव, वरिष्ठ सहायक मनोज श्रीवास्तव, एवम अभिकर्ता प्रगति कुमार, विजय मिश्रा, अमित कुमार वर्मा, मोहम्मद रमजान, सेवालाल पाल,  अमित निगम,  सर्वेयर विमल श्रीवास्तव, चन्द्रेश पाल उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अभिकर्ता राज यादव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)