हिंदी को दिया जाए राष्ट्रभाषा का दर्जा : शिवलाल यादव

Sachin Samar
0

 


जौनपुर। यूनाइटेड इण्डिया इन्सुरेंस कम्पनी लिमिटेड शाखा कार्यालय जौनपुर में हिन्दी दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन किया जिसमें शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शिवलाल यादव जी ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा विविध संस्कृतियों वाला देश है। धर्म, परंपराओं और भाषा में इसकी विविधता के बावजूद यहां के लोग एकता में विश्वास रखते हैं। 


हिंदी भारत की सबसे प्रमुख भाषा है। दुनियाभर में हिंदी भाषा चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। वर्ष 1949 में हिंदी को हमारे देश में सर्वोच्च दर्जा प्राप्त हुआ और तब से हिंदी को हमारी राष्ट्रभाषा माना जाता है।


शिवलाल यादव ने कहा भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं में, हिंदी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है, यह मन के बंद ताले को खोल सकती है। हमारी आत्मा और ज्ञान का पथ बोल सकती है। यह महज भाषा नहीं बल्कि भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है। यह दुनियाभर के भारतीयों को भावनात्मक रूप से एक साथ जोड़ने का काम करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)