हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का मनवा रहे हैं लोहा : मनीष चौधरी

Sachin Samar
0

 


दिल्ली जसोला में पार्षद श्रीमती नीतू चौधरी व श्री मनीष चौधरी और दिल्ली कुश्ती संघ द्वारा राष्ट्रस्तरीय के दंगल 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2 दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिल्ली कुश्ती संघ और सरिता विहार से पार्षद नीतू व मनीष चौधरी द्वारा नेता जी सुभाष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जसोला में अंडर 17 फ़ेडेरेशन कप 2022 आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से 18 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली आदि राज्यों की टीमें शामिल हुईं। 


मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि युवा खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लें। भारतीय जनता पार्टी सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा युवा ओलंपिक कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हों और गोल्ड मेडल जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा करें। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में आप सभी भारत को इसी तरह गौरवान्वित करते रहेंगे।


साथ ही मनीष चौधरी ने खिलाडियों को हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘खेलो इंडिया अभियान’ से गांव-गांव खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला। इसी का परिणाम है कि आज हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रदेश में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। जिम विकसित किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर स्टेडियम व मिनी स्टेडियम बने हैं।



कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैसरगंज से भाजपा के सांसद व भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री बृजभूषण शरण सिंह , भारतीय कुश्ती संघ उपाध्यक्ष श्री करण भूषण सिंह, श्री जय प्रकाश पहलवान (अध्यक्ष दिल्ली कुश्ती संघ ऑलीपियन व हिंद केसरी), केंद्रीय मंत्री, मत्स्य पालन व दूध मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला, भाजपा (मयूर विहार) जिला उपाध्यक्ष श्री रवि नेगी, भाजपा दिल्ली कोषाध्यक्ष, विष्णु मित्तल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा, श्री वासु रुखड़, भाजपा दिल्ली संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन्न, दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, जिला अध्यक्ष बीजेपी मयूर विहार श्री विनोद बछेती, भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर अलका गुर्जर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)