संकटमोचन रामलीला समिति धर्म मण्डल के तत्त्वाधान में रामलीला मार्मिक मंचन

Sachin Samar
0

 


संकट मोचन रामलीला समिति धर्म मण्डल पचोखर में राम लीला के चौथे दिन राजा दशरथ और रानी कैकेई का कोप भवन का रहा मंथरा के द्वारा रानी कैकेई को राजा दशरथ के प्रति राज्या भिषेक के लिए भ्रमित करना। रानी कैकेई के द्वारा राजा दशरथ को भरत के लिए राज पाठ के लिए विवश करना राजा दशरथ का राम के लिए मोह से अचेता अवस्था मे जाना बड़ा ही मार्मिक मंचन रहा ब्यास पीठ पर विराजमान रवि चौबे जी के द्वारा संगीत पिजरे के पंछी री तेरा दर्द न जाने कोय प्रस्तुत किया गया। 


समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा उर्फ़ छेदी गुरु और समिति के समस्त पदाधिकारी गण पं भूप नारायण द्विवेदी, अखिलेश चंद्र त्रिपाठी, चंद्र भूषण पाण्डेय, रजनीश तिवारी, रवी कुमार चौबे, संजय तिवारी, मनीष तिवारी, प्रवीण तिवारी मंच संचालन सीन प्रस्तुति कमलेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में और समस्त ग्राम वासियों के गरिमा मय उपस्थिति में भाव विभोर मंचन किया गया। राम लीला प्रांगण में उपस्थित सभी लोग मंचन से भाव विभोर होकर सभी की आंखे नम दिखी। संकट मोचन रामलीला समिति के अध्यक्ष और समस्त पदाधिकारी गण सभी ग्राम वासियों दर्शकों के प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)