देश का उज्ज्वल भविष्य शिक्षकों पर निर्भर करता है- राज यादव

Vipin Yadav
0


                     

जौनपुर। प्रतिस्पर्धा कोचिंग के सह संचालक एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर कहा  हमारे जीवन में शिक्षकों को सबसे महत्वपूर्ण रोल है, क्योंकि वे हमें न सिर्फ किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि वे प्रैक्टिकली आने वाली चुनौतियों के लिए हमें जागरूक और तैयार भी करते हैं। देखा जाए तो हर वह इंसान शिक्षक है जिससे आप नैतिक चीजें सीखने को पाते हैं।


किसी भी इंसान को उसकी जिन्दगी में सफल होने के लिए एक शिक्षक का बड़ा हाथ होता हे यानि कि हमारे जीवन में शिक्षकों का बड़ा महत्व होता हे। शिक्षक वो होता है जो हमें जीवन जीने की कला सिखाता हे हमे सही क्या है और गलत क्या है उसकी सही पहचान करते है। बहेतर शिक्षक वो नहीं जो आपको समझाये लेकिन बहेतर शिक्षक वो हे जो आपको समझने के लायक बना दे।


वो शिक्षक ही होता है जो अपने ज्ञान से व्यक्ति , समाज और राष्ट्र का निर्माण करता है। वो शिक्षक ही होता है जो विधार्थी में आत्मविश्वास का संचार करता है जिसकी वजह से विद्यार्थी अपने जीवन में कुछ करने का हौसला रखते है और हमारे जीवन में प्रकाशरूपी रोशनी भर देते है जो हमें अंधरकार रूपी अज्ञान से उजाला तरफ ले जाते है। जब हम छोटे होते हे तब हमें शिक्षक एक कुम्हार की तरह अपने ज्ञान रूपी हाथो से हमारे अंदर संस्कारो का सिंचन और हमें एक मजबूत अकार प्रदान करते है और अगर हम किसी बुरे रास्ते पर चले तो वो हमें सही मार्गदर्शन कराते है।


हमारे जीवन का शिक्षक का बहुत ही बड़ा स्थान है। एक शिक्षक के लिए एक विद्यार्थी कोरे कागज की तरह होता है। जिसमें को किसी भी प्रकार से ढाल सकता है। एक शिक्षक के परिश्रम के द्वारा ही हममें से कई लोग वकील, डॉक्टर, अधिकारी या सैनिक या कोई वैज्ञानिक बनता है। शिक्षक हमेशा अपने अंदर की क्रोध और घृणा को किनारे कर सहनशीलता और अच्छे व्यवहार के माध्यम से हमारे जीवन में मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक को एक ईश्वर की भांति ही माना गया है। उसका पद हमेशा आदरणीय होता है। इसलिए हम इतना जरूर कर सकते हैं कि हम उनका सम्मान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)