Mirzapur News : मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना कल्याण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पांच आवेदन पत्रो को प्रदान की गयी स्वीकृति

Desk
0

 


राजकुमार उपाध्याय |

मीरजापुर। शनिवार को जिलाधिकारी  प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में ’’मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना कल्याण योजना’’ योजनान्तर्गत प्राप्त दावो की स्वीकृत/अस्वीकृत के प्रगति के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी। विभिन्न तहसीलो में प्राप्त आवेदनो को सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के द्वारा परीक्षणोपरान्त भूलेख कार्यालयो में उपलब्ध करायंे गयें पत्रावली को जिला स्तरीय समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया गया। इस योजना से सम्बन्धित कुल 19 आवेदनो में 05 की स्वीकृत 13 अस्वीकृत एवं 01 प्रार्थना पत्र को पुनः जाॅच के  निर्देश दिये गये। 

अधिकतर मामले सड़क दुघर्टना, बिजली करेंट, बिजली पोल से गिरने, डूूबने से सम्बन्धित हैं। जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष, संयोजक एवं सभी सदस्यो के द्वारा सम्यक विचारोपरान्त सभी आवेदन पत्रो की गहन जाॅच पड़ताल के बाद ही स्वीकृत या अस्वीकृत किया गया। अस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व  सत्य प्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर  चन्द्रभान सिंह, चुनार श्री नीरज पटेल, मड़िहान  अश्वनी कुमार सिंह, लालगंज  विजय नारायण सिंह उपस्थित रहें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)