शिक्षक संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमल ने हासिल की जीत

Desk
0

बलिया । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन बलिया के प्रथम अधिवेशन एवं प्रथम चुनाव में विभिन्न शिक्षक प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, डॉ. अखिलेश राय अध्यक्ष और डॉ. अवनीश चंद्र पाण्डेय महामंत्री के पद पर चुने गए। वहीं जौनपुर जनपद के खलीलपुर गांव निवासी विमल कुमार यादव पुत्र दयाशंकर यादव ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर बड़े अंतर से जीत हासिल की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दीनानाथ सिंह, प्रदेश प्रभारी संगठन मंत्री डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामना दिया। परिणाम की घोषणा प्राचार्य एवं चुनाव अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश सिंह एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. दिलीप श्रीवास्तव ने किया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर कल्पलता पाण्डेय ने की, साथ ही विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान करके शपथ दिलाया।

कुलपति ने संबोधित करते हुए कहा कि "हमारे विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति को बेहतर तरीके से अपनाया है, हम सभी आपस में मिलकर विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान बनाएंगे।" उपाध्यक्ष के पद पर चयनित विमल ने जोशीले अंदाज में सकारात्मक परिवर्तन की बात कही, उन्होंने कहा हम सभी संगठन के साथ बेहतर काम करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. फूलबदन सिंह, डॉ. रामावतार, डॉ. आशीष डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. पुनिल, डॉ. सुरेंद्र, श्री उमेश कुमार, डॉ. अनुज, सहित जनपद के दसों अशासकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. दयालनंद राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ बृजेश सिंह ने किया।


परिणाम - 

अध्यक्ष - डॉ. अखिलेश राय (117 वोट)

महामंत्री - डॉ. अवनीश चन्द पाण्डेय (133)


उपाध्यक्ष - 1. डॉ. विमल कुमार यादव (116)

2. डॉ. अमर सिंह (83)


संयुक्त मंत्री - 1. डॉ. भारतेंदु मिश्र (77)

2. डॉ. विनीत राय (71)


निर्विरोध चुने जाने वाले प्रत्याशी.. 


प्रांतीय प्रतिनिधि - 

1. डॉ. रामाकांत सिंह

2. डॉ. ऋषि विवेक धर

कोषाध्यक्ष - डॉ.जयशंकर सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)