BhuNews : बीएचयू में छात्रसंघ बहाल ? अब रातभर खुलेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी

Desk
0

वाराणसी । भगतसिंह छात्र मोर्चा के नेतृत्व में गत 24 सितंबर 2019 से चल रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 8वें दिन रात 9 बजे कुलपति राकेश भटनागर से छात्र ,छात्राओं के 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ बात चीत के बाद समाप्त हो गया। 

 8वें दिन अनशनरत छात्रों की खराब होती तबियत और विश्वविद्यालय प्रशासन के संवेदनहीन व तानाशाही पूर्ण रवैये से आक्रोशित छात्र छात्राओं ने दोपहर में यह तय किया कि पूरे कैंपस में जुलूस निकालकर वाइस चांसलर आवास का घेराव किया जाएगा और उनके आवास पर ही भूख हड़ताल को जारी रखा जाएगा। जुलूस ज्योहीं छात्र अधिष्ठाता कार्यालय से निकलने के लिए आगे बढ़ी भारी संख्या में पुलिस बल ने जुलूस को रोकने की कोशिश की। छात्रों से पुलिस अधिकारियों और चीफ प्रॉक्टर की तीखी झड़प हुई। 

अंततः आक्रोशित छात्र-छात्राएं जुलूस निकालकर वीसी आवास को घेरनेमें सफल हुए। वाइस चांसलर आवास पर भारी नारेबाजी और भाषणों के बीच अनशनरत छात्रों में से एक विश्वनाथ वहीं पर बेहोश हो गया । जिसके बाद उसे तुरंत सरसुन्दरलाल अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में भरती कराया गया। विश्वनाथ के भरती होने के तुरंत बाद एक और अनशनकारी छात्र शशिकांत को भी भरती कराना पड़ा। जिससे छात्रों का आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया। 
देर शाम तक छात्र कुलपति आवास पर बैठे रहे ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार - अनशनकारी छात्रा व भगत सिंह छात्र मोर्चा की सहसचिव आकांक्षा आज़ाद के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल वाइस चांसलर से वार्ता के लिए पहुंचा। छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में आकांक्षा आज़ाद,नीतीश,शैली,आयुशी, दीपक,रविन्द्र,विवेक,अर्जुन,आशुतोष और रंजन शामिल थे। वाइस चांसलर से दो घंटे लंबी चली वार्ता में प्रशासन ने  छात्रसंघ बहाली को छोड़कर जो मांगें मान ली हैं, और जिनपर सहमति बनी है , वो इस प्रकार है -


1. रात में 11 से सुबह 8 बजे तक के लिए लाइब्रेरी के पास एक रीडिंग रूम होगा। गर्ल्स स्टूडेंट्स भी होस्टल्स से अनुमति लेकर जा सकेंगी। 2. प्रत्येक आवश्यक स्थान पर गर्ल्स वॉशरूम बनाया जायेगा।3. लड़कियों के सारे होस्टल्स में कैंटीन बनायी जाएँगी। 4. लाइब्रेरी में सारी बुक अपडेट की जायेंगी। रेकॉमेंडेशन से।5. विकलांग छात्रों के लिए सुविधा 6. कैम्पस में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी।7. लड़कियों के लिये सोसल साइंस में एक हॉस्टल। रिसर्च स्कॉलर छात्राओं के लिये एक हॉस्टल। कॉमर्स की छात्राओं के लिए एक हॉस्टल। 8. 100 से अधिक क्षमता वाले क्लासरूम में माइक लगवाया जायेगा।

वाइस चांसलर से हुई वार्ता के बाद अनशनकारी छात्रा आकांक्षा आज़ाद और छात्र विश्वनाथ एवं शशिकांत ने दर्शनशास्त्र विभाग में प्रोफेसर डॉ.प्रमोद बागड़े और मानवाधिकार कार्यकर्ता सीमा आज़ाद के हाथ से जूस पीकर अपने भूख हड़ताल को समाप्त किया।





                 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)