युवाओं को एक जुट होकर अपने देश एवम समाज को स्वस्थ और खुशहाल रखने के लिये प्राचीन विद्या योग तथा आयुर्वेद का उपयोग करना चाहिये

Desk
इस पोर्टल पर सस्ते दर में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 8543850008




 एसलेपियस वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की तरफ से कैम्ब्रिज स्कूल लाइन बाजार जौनपुर में एक हेल्थ अवेरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि रहे टोपाज लीडर राजेन्द्र सोनी , विशिष्टअतिथि रहे प्लेटिनम लीडर रजनीश सोनी, सिल्वर लीडर गुरुनाथ यादव का जनपद जौनपुर के ब्रॉन्ज लीडर राज यादव ने माल्यापर्ण कर स्वागत अभिनंदन किया।

प्रोग्राम में मुख्य अतिथि रहे टोपाज लीडर राजेन्द्र सोनी जी ने कहा कि हम युवाओं को एक जुट होकर अपने देश एवम समाज को स्वस्थ और खुशहाल रखने के लिये प्राचीन विद्या योग तथा आयुर्वेद का उपयोग करना चाहिये।
वही प्रोग्राम में उपस्थित रजनीश सोनी व गुरुनाथ यादव ने कहा कि यदि हमे अपने समूचे समाज एवं परिवार को खुश रखना है तो हमे पुरानी पद्धतियों को फिर से अपनाना पड़ेगा।
इस मौके पर जगदीश यादव, विकास यादव, रतन शर्मा, मोनू यदुवंशी, डॉ जगदीश चौहान, अनिल यादव, शैलेश यादव, मेराज सिद्दीकी, पिंटू विश्वकर्मा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अंत मे एसलेपियस वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी जौनपुर के ब्रॉन्ज लीडर राज यादव ने प्रोग्राम में आये हुए समस्त साथियों का आभार व्यक्त किया।