#AzamgarhElectionUpdate : "भगवान का लिखा बदलने" का दावा करने वाले दिनेश लाल यादव #निरहुआ आजमगढ़ से चित । #thematvala

Desk

आजमगढ़ । चुनाव में अनुभवी नेता बढ़ चढ़कर दावे करता है तो वह उसके राजनीति की अनुभव को दर्शाता है लेकिन अगर कोई अभिनेता पहली बार फ़िल्मी दुनिया से इतर असल राजनीति में कदम रखे और उसका डायलॉग वही फ़िल्मी वाला ही रहे तो लोग उस पर हंसते हैं । यही हुआ भोजपुरी के फ़िल्मी नायक दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ, आजमगढ़ से भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद निरहुआ का बयान सिनेमा वाला ही होता था लेकिन अब चुनाव का परिणाम आ गया है तो दिनेश लाल यादव को आजमगढ़ से मुँह की खानी पड़ी है ।