Jaunpur News : भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा हुई शुरू

Desk
0


108 कलश सिर पर रखकर निकली महिलाएं, यात्रा में बढा रही थी शोभा

सुरेश कुमार ।

खेतासराय(जौनपुर)  । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वासन्तिक नवरात्रि के शुभ अवसर पर शनिवार को प्रथम दिन नगर में मंगल भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 108 कलश सिर पर रखकर महिलाएं चल रही थी जो यात्रा में शोभा बढा रही थी। मंगल भव्य शोभा यात्रा के साथ आठ दिवसीय भागवत कथा का भी शुभारम्भ हो गया है। जिसमें कस्बा सहित क्षेत्र के आस-पास पुरुष स्त्रियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

विश्वबंधुत्व व देश के शांति, सद्भाव व कल्याण के लिये भागवत कथा के प्रथम दिन स्थानीय कस्बा खेतासराय स्थित रामलीला मैदान गोलाबाजार से विधि-विधान से हवन पूजन के पश्चात महिलाएं एक सौ आठ कलश में पवित्र गंगा जल व आम्र पत्र रखकर जुलूस निकाला। जिसमें आगे-आगे पताका लेकर डीजी के मधुर धुन पर लोक थिरकते हुए चल रहे थे। महिलाएं और युवतियां पंक्तिबध्द होकर चल रहे थे। मंगल शोभा यात्रा उक्त स्थान से शुरू होकर मेन रोड होते हुए चौराहा जा पहुँचा जौनपुर मार्ग स्थित तारगहना मोड़ होते हुए खुटहन मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुँचा जहाँ से पुरानी बाजार होते हुए पुनः प्रारम्भ स्थान पर जाकर समाप्त हो गया।

इस तरह समूचा नगर भ्रमण किया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया है। वही जयनाथ व जयघोष से गुंजायमान था। मंगल शोभा यात्रा में गर्मी ज्यादा होने से लोगो की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा पानी पिलाया जा रहा था तथा समूचे नगर में ओम नाम का भगवा वस्त्र में झंडी लहरा रही है। समूचा नगर भ्रमण व पूजन करके उक्त प्रारम्भ स्थान पर आकर सकुशल सम्पन्न हुई। जहाँ पर लोग रुककर जल जल पात्र रखते हुए मांगलिक वाक्यांशों का सोपान किया। इस दौरान ठाकुर प्रसाद सेठ, कपूरचन्द्र जायसवाल, जगदम्बा पांडेय, संजय विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति, धर्मचंद्र गुप्ता, पप्पू पटवा, मोनू गुप्ता, कृष्ण कुमार बरनवाल, आशीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, डब्बू कन्नौजिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)