विश्व कुश्ती संस्था (UWW) से भारत को मिली बड़ी कामयाबी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय शैली कुश्ती का कद बढ़ाया गया

Navchetana
0

संदीप चौरसिया 



नई दिल्ली। विश्व कुश्ती संस्था (UWW) ने एक महत्वपूर्ण फ़ैसला लेते हुए भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (ISWAI) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व की पारंपरिक कुश्ती की कमेटी में सदस्य रूप में शामिल किया है । यह भारत के लिए भी बड़े गर्व का विषय है कि भारतीय शैली कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। हालांकि भारतीय शैली कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (ISWAI) पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास करती रही है, जिसका प्रतिफल है कि विश्व कुश्ती संस्था (UWW) ने भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री गौरव रोशन लाल सचदेवा, को वर्ष 2025 से 2028 तक विश्व की प्रतिष्ठित पारंपारिक कुश्ती कमेटी (UWW Traditional Committee) का सदस्य नियुक्त किया गया, यह पहला मौक़ा है.


जब यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) ने कुश्ती में भारत देश के किसी सदस्य को यह बडी ज़िम्मेदारी सौंपी है,यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) के महासचिव श्री कार्लोस रॉय  ने 7 फरवरी 2025 के आधिकारिक घोषणा पत्र में बताया कि विश्व कुश्ती की ट्रेडिशनल कमेटी (UWW Traditional Committee) में भारत के साथ अमेरिका, चीन, ईरान, तुर्की, नीदरलैंड्स,कज़ाख़िस्तान तथा सेनेगल कुल 8 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं जो कि सम्पूर्ण विश्व में पारंपरिक कुश्ती के चलन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे तथा यह कमेटी 2028 के अमेरिका देश में होने वाले ओलंपिक खेलों तक कार्यभार संभालेंगी, भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री गौरव रोशन लाल ने मीडिया को बताया कि यह उपलब्धि देश और भारतीय पहलवानों को समर्पित है.


आज भारतीय शैली कुश्ती की ख्याति विदेशों तक पहुंच चुकी है और अब भारतीय शैली कुश्ती अपने स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है, भारतीय शैली कुश्ती महासंघ को यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने यह जिम्मेदारी देकर गौरवान्वित किया है। मैं यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) को इसके लिए धन्यवाद प्रेषित करता हूँ  और साथ ही जो हमारे गुरुजनो स्वर्गीय श्री रोशन लाल (द्रोणाचार्य पुरस्कार) स्वर्गीय श्री नफ़े सिंह राठी (पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक) स्वर्गीय श्री बिशम्बर सिंह (अर्जुन पुरस्कार) ने जो सपना देखा था कि भारतीय शैली कुश्ती की एक अलग पहचान बने, आज UWW ने उनके सपने को साकार करने का प्रयास किया है, यह बड़ी उपलब्धि होगी कि भारतीय शैली कुश्ती अब विश्व स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करेगी ! इस अवसर पर मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (ISWAI)  के सभी सदस्यों ने विश्व कुश्ती संस्था (UWW) का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट किया !

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)