हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली पर नजर, क्या है उत्तम नगर में चुनावी चर्चा?

Desk
0
• दीपक कुमार


हरियाणा के बाद अब दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ध्यातव्य है कि हरियाणा में सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद राजनीतिक दलों का एक अहम लक्ष्य दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करना है । इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपनी तीसरी पारी के लिए मैदान में है। जबकि भाजपा किसी भी तरह से दिल्ली में सरकार बनाना चाहती है । इस बार दिल्ली की लड़ाई काफी कठिन है।


दिल्ली में इस बार का विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी है। इस चुनाव में कई सीटों की विशेष चर्चा है। इसमें उत्तम नगर विधानसभा सीट भी शामिल है। उत्तम नगर विधानसभा सीट दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से एक है। 


साल 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां बाजी मारी थी। वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के कृष्ण गहलोट थे। ध्यातव्य है कि भाजपा उम्मीदवार कृष्ण गहलोट ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव में कड़ी टक्कर दी थी। हरियाणा चुनाव के परिणाम के बाद अब उत्तम नगर में भी आगामी चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।


उल्लेखनीय है कि कृष्ण गहलोट नजफगढ़ जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। वहीं पूर्व निगम पार्षद के रूप में भी अपनी भूमिका अदा की है। साथ ही कृष्ण गहलोट, उत्तम नगर की स्थानीय जनता में एक चर्चित चेहरा हैं, वहीं अक्सर जनता के बीच अपने अच्छे कार्यों से चर्चा में बने रहते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)