Varanasi Loksabha : 2019 में 26 प्रत्याशियों ने पूर्वांचल की हॉट सीट से की थी दावेदारी, 10 लाख से ज्यादा पड़े थे वोट

Desk
0



जनपद में लोकसभा चुनाव की वोटिंग 1 जून को होगी व इसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं इस सीट के लिए 7 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बात करें पिछले लोकसभा चुनाव के नामांकन की, तो 2019 में सौ से अधिक लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरा लेकिन अंतत: 26 लोग ही मैदान में रह सके। उस इलेक्शन में दो दर्जन कैंडीडेट्स की जमानत जब्त हो गयी थी।


उस इलेक्शन के दौरान वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 56 हजार 791 मतदाता थे। उनमें दस लाख 27 हजार 113 पुरुष, आठ लाख 29 हजार 560 महिला और 118 थर्ड जेंडर के वोटर रहे। इस इलेक्शन के लिए 102 लोगों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया था। उनमें 96 पुरुष और छह महिलाएं रहीं। पर्चों की जांच में 67 पुरुषों और चार महिलाओं यानि कुल 71 नामांकन रद हो गये। जबकि पांच लोगों ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था और 24 पुरुष एवं दो महिला समेत कुल 26 उम्मीदार मैदान में रह गये थे।


दस लाख से ज्यादा लोग लोकतंत्र के महापर्व का बने हिस्सा


इलेक्शन के अंतिम चरण के अंतर्गत इस सीट के लिए 19 मई 2019 को मतदान हुआ था। पोलिंग में दस लाख 60 हजार 497 वोटरों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनमें छह लाख छह हजार 306 पुरुष, चार लाख 52 हजार 435 महिला और सिर्फ तीन थर्ड जेंडर से पोलिंग में भागीदारी की थी। इन सभी में चार हजार 37 मतदाताओं ने ‘नोटा’ का बटन दबाकर सभी 26 प्रत्याशियों को नकार दिया था। इस चुनाव में दस लाख 58 हजार 744 लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिये मतदान किया।


57.13 प्रतिशत हुआ था मतदान


ईवीएम के माध्यम से पड़े कुल वोटों में से दस लाख 54 हजार 725 मत वैध पाये गये थे। दो हजार 85 वोट डाक मतपत्रों के माध्यम से दिये गये। इस प्रकार कुल वैध मतों की संख्या दस लाख 56 हजार 439 रही। मतदान प्रतिशत 57.13 प्रतिशत आंका गया था। इस इलेक्शन में नरेंद्र मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी उम्मीदवार शालिनी यादव को लगभग चार लाख 79 हजार 505 मतों के अंतर से पराजित किया। अन्य सभी 24 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी थी। 23 मई को मतगणना कर उसी दिन परिणामों की घोषणा की गयी थी।


किसे मिले कितने वोट...


1- नरेंद्र मोदी (भाजपा) : 6,74,664

 2- शालिनी यादव (सपा) : 1,95, 159

 3- अजय राय (कांग्रेस) : 1,52,548

 4- सुरेंद्र राजभर (सुभासपा) : 8892

 5- अनिल कुमार चौरसिया (जनहित किसान पार्टी) : 2758

 6- मनोहर आनंद राव पाटिल (निर्दल) : 2134

 7- हिना शाहिद (जनहित भारत पार्टी) : 1914

 8- डॉ. शेख सिराज बाबा (राष्ट्रीय मतदाता पार्टी) : 1771

 9- त्रिभुवन शर्मा (भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी) : 1695

 10- एडवोकेट प्रेमनाथ शर्मा (मौलिक अधिकारी पार्टी) : 1606

 11- मानव (निर्दल) : 1435

 12- हरिभाई पटेल (आम जनता पार्टी इंडिया) : 1340

 13- राजेश भारती सूर्य (राष्ट्रीय अंबेडकर दल) : 1258

 14- रामशरण (विकास इंसाफ पार्टी) : 1237

 15- सुनील कुमार (निर्दल) : 1097

 16- डॉ. राकेश प्रताप (भारतीय जनक्रांति दल डेमोक्रेटिक) : 907

 17- अतीक अहमद (निर्दल) : 855

 18- ब्रजेंद्र दत्त त्रिपाठी (आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी) : 838

 19- सुन्नम इस्तरी (निर्दल) : 798

 20- ईश्वर दयाल सिंह सेठ (निर्दल) : 659

 21- उमेश चंद्र कटियार (अल हिंद पार्टी) : 637

 22- अमरेश मिश्र (भारत प्रभात पार्टी) : 555

 23- आशिन यूएस (इंडियन गांधीयन पार्टी) : 504

 24- आशुतोष कुमार पांडेय (मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल) : 499

 25- मनीष श्रीवास्तव (निर्दल) : 350

 26- चंद्रिका प्रसाद (निर्दल) : 331

 27- नोटा : 4037

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)