Varanasi Weather : वाराणसी में बदला मौसम, हवा के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Desk


पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल में दिखने लगा है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बुधवार की रात से ही हवा के साथ बारिश व बूंदाबादी का दौर जारी है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। आईएमडी ने अगले एक-दो दिनों तक मौसम खराब रहने का अंदेशा जताया है। 


पिछले कई दिनों से अच्छी धूप खिल रही थी। इससे मौसम खुशनुमा हो गया था। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में फिर बदलाव हुआ है। बुधवार की शाम से ही आसमान में बादल उमड़ने लगे और बारिश और बूंदाबादी का दौर शुरू हो गया। इस दौरान हवा भी रही। गुरुवार की सुबह वाराणसी का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बेमौसम बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।


मौसम विशेषज्ञों का कहना रहा कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल में दिख रहा है। आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर तक तापमान बढ़कर 25 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।