Jaunpur News : विद्युत अधिकारियों के आश्वासन के बाद मुन्ना त्रिपाठी ने खत्म किया अनशन

Sachin Samar
0

जौनपुर। शाहगंज में चल रही गंभीर विद्युत संकट को लेकर आज आमरण अनशन पर बैठे वरिष्ठ पत्रकार तथा समाजसेवी मुन्ना त्रिपाठी ने विद्युत अधिकारियों के आश्वासन के बाद आमरण अनशन खत्म कर दिया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि एक माह के भीतर विद्युत विभाग से जुड़ी सभी समस्याओं का हल कर दिया जाएगा। 

शाहगंज क्षेत्र में काफी अरसे से लोग भारी विद्युत कटौती, जर्जर तारों की समस्या, कम विद्युत प्रवाह जैसी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। मुन्ना त्रिपाठी ने जब इस समस्या को लेकर विद्युत अधिकारियों से शिकायत की तो उनके कान में जूं नहीं रेंगी। आखिरकार विवश होकर मुन्ना त्रिपाठी ने 15 अगस्त ,स्वतंत्रता दिवस से शाहगंज विद्युत केंद्र पर अपने साथियों के साथ आमरण अनशन की घोषणा कर दी थी। मुन्ना त्रिपाठी को मीडिया का भी भरपूर साथ मिला। 

परिणाम स्वरुप उनके अनशन पर बैठते ही विद्युत विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। दोपहर होते-होते विद्युत विभाग बैकफुट पर आ गया। जेई और एसडीओ लगातार उन्हे मनाने में लगे रहे। अधिशासी अभियंता रामनरेश तथा उप खंड अधिकारी रोशन ज़मीर द्वार वादा किया गया कि एक माह में बिजली की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद मुन्ना त्रिपाठी और उनके साथियों ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की। 

इस पूरे प्रकरण में मुन्ना त्रिपाठी को समाजसेवी दिनेशकांत यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव विक्की, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष विपिन तिवारी,समाजसेवी मनोज यादव, बजंगदल नेता कौशलेश सिंह, बबलू समेत अनेक गणमान्य लोगों का भरपूर साथ मिला। अनशन के दौरान शाहगंज क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ता उपस्थित रहे।अंत में संयोजक विवेक यादव ने सभी उपस्थित लोगों और मीडिया को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।


Ad :



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)