Ambedkar Nagar News: अम्बेडकर नगर के जलालपुर में पति -पत्नी के विवाद में गयी मासूम बच्चे की जान

Vipin Yadav

अम्बेडकर  नगर जलालपुर तहसील के उस्मापुर मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच शनिवार रात विवाद हो गया। विवाद की शुरूआत तब हुई जब पति देर रात घर पहुंचा। घर की दूसरी मंजिल पर इसके बाद पति-पत्नी मेें झगड़ा शुरू हो गया। बताया जाता है कि मारपीट व धक्कामुक्की के दौरान महिला के गोद में मौजूद एक वर्षीय पुत्र खिड़की खुली होने के चलते नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इससे वहां और ज्यादा हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर जलालपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामे को शांत कराया। हालांकि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं पड़ी है। कोतवाल विजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर गई थी, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है।