Ambedkar Nagar news : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फूला देवी नवनिर्मित पीजी कालेज भवन का किया लोकार्पण

Vipin Yadav

 उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को अम्बेडकर नगर  के भीटी तहसील  बथुआ चंदौका गांव में  फूला देवी चंद्रधर मिश्र महाविद्यालय के नवनिर्मित पीजी कालेज भवन का लोकार्पंण किया ।डिप्टी सीएम का स्वागत करने के लिए वहां पर जिला के डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी अजीत कुमार सिन्हा मौजूद रहे ।


 उपमुख्यमंत्री ब्रजेश  पाठक ने विद्यालय में बने मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद विधिवत पूजा अर्चना की और जिले के भलाई के लिए प्रर्थना की। भवन का समारोह पूर्वक लोकार्पण के बाद कहा कि इससे छात्र छात्राओ को बेहतर सुविधा मिलेगी ,उन्होने महाविद्यालय के प्रबंधक मधुसूदन मिश्र उर्फ कल्लू बाबा के प्रयासों की सराहना कि।लगभग एक घंटे के कार्यक्रम के बाद यहां से रवाना हुए।