नदी में कार गिरने से 9 लोगों की मौत, 10 लोग थे सवार

Sachin Samar
0

 


रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। रामनगर के ढेलवा नदी में गिरने से लोगों की मौत हो गई है। आर्टिगा कार में 10 लोग सवार थे। इसमें से एक लड़की को जीवित पाया गया है। उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बरसाती नाला को पार करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और गाड़ी बहती हुई नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। मरने वालों में कुछ स्थानीय लोग थे। वहीं, पंजाब से घूमने आए लोग भी इस दुर्घटना का शिकार हुए हैं।


मिल रही जानकारी, पंजाब से आए पर्यटक रामनगर के एक होटल में रुके हुए थे। सुबह 5 बजे वे होटल से घूमने के लिए निकले। रामनगर में गुरुवार देर रात से ही बारिश हो रही है। इस कारण बरसाती नाले उफान पर थे। ढेलवा नदी पुल पर भी पानी ओवरफ्लो हो रहा था। इसके बाद भी आर्टिगा चालक ने गाड़ी को पार कराने का निर्णय लिया। उसका यह फैसला पर्यटकों के लिए भारी पड़ गया। पानी की तेज धार में गाड़ी बह गई और नीचे जाकर पत्थरों के बीच फंस गई। इस कारण गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक लड़की जिंदा पाई गई। उसे तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)