मंगल ग्रह पर जायेगा आपका नाम, नासा को भेजें अपना नाम, इतिहास बनाने को तैयार नासा NASA Mars mission 2020

Desk
0

NASA Mars mission 2020

वॉशिंगटन: अगर आपके दिल में मंगल ग्रह पर जाने की हसरत है तो नासा इसे पूरा कर सकता है क्योंकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने लाल ग्रह पर जाने वाले ‘मार्स 2020 रोवर’ के लिये इच्छुक लोगों से अपने नाम उसे भेजने को कहा है। नासा ने कहा, ‘‘जो लोग रोवर के साथ अपना नाम भेजना चाहते हैं उन्हें स्मृति चिन्ह के तौर एक बोर्डिंग पास दिया जाएगा। उनके नाम सिलिकॉन माइक्रोचिप पर उकेरे जाएंगे, जिन्हें रोवर के साथ भेजा जाएगा।’’
इसके इच्छुक लोग 30 सितम्बर तक अपना नाम नासा को भेज सकते हैं।  

रोवर को जुलाई 2020 तक प्रक्षेपित किया जायेगा और इस अंतरिक्ष यान के फरवरी 2021 में मंगल की सतह को छूने की संभावना है। 1,000 किलोग्राम से अधिक वजन वाला रोवर ग्रह पर किसी समय मौजूद रहे सूक्ष्मजीवीय जीवन के चिह्न तलाश करेगा और वहां की जलवायु एवं भूतत्वों की विशेषता का पता लगायेगा। साथ ही वह धरती पर लौटने से पहले ग्रह से नमूने एकत्र कर लाल ग्रह के मानव अन्वेषण का मार्ग प्रशस्त करेगा।




नासा के साइंस मिशन डाइरेक्टरेट (एसएमडी) के सहायक प्रशासक थॉमस जुरबुचेन ने कहा, ‘‘हमलोग इस ऐतिहासिक मंगल अभियान को शुरू करने के लिये तैयार हैं। हम इस अन्वेषण यात्रा में हर किसी की भागीदारी चाहते हैं।’’ नासा ने कहा है कि नासा को नाम भेजने का अवसर एक यादगार बोर्डिंग पास का भी मौका देता है। इसके अनुसार यह अभियान नासा की चांद से मंगल तक की यात्रा में जन भागीदारी अभियान को रेखांकित करता है।

चलिए अब जानते हैं कि आप कैसे भेज सकते हैं मंगल ग्रह पर अपना नाम

सबसे पहले दिए गए लिंक पर क्लिक करिए।



उसके बाद आपको एक फॉर्म मिलेगा जिस पर आपको अपना नाम, आपके देश का नाम, पोस्टल कोड, ईमेल डालना होगा उसके बाद SEND  MY NAME TO MARS पर क्लिक करें।




इसके बाद आपके सामने एक बोर्डिंग पास दिखाई देगा जिसे आप प्रिंट और डाउनलोड कर सकते है



अगर आपको हमारी आज की पोस्ट पसंद आई है तो आप Comment Box में Comment करके भी हमे बता सकते है और इसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट The MaTVala की Notification को Subscribe भी कर सकते है जिससे आपको हमारी नयी पोस्ट की जानकारी मिल सके, आप हमारी पोस्ट अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते है और शेयर करके अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बता सकते है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)