#Thematvala | भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में राजनाथ सिंह से मिला भाकियू प्रतिमंडल

Desk
0
रिपोर्ट : अंकित तिवारी |

नई दिल्ली । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में आज राजनाथ सिहं से भाकियू मंडल ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की साथ में प्रचंड जीत की शुभकामनाएं भी दी ।
एक वक्तव्य में राकेश टिकैत ने कहा एक नए भारत निर्माण के लिए अब आपके पास शक्तिशाली जनादेश है। हम आपसे आशा करते हैं कि आप राष्ट्रनिमार्ण हेतु किसानों के हित के लिए आप उचित निर्णय लेंगे। देश के किसानो ने आपको जिस प्रकार विराट रूप से शक्तिशाली जनादेश दिया है, उस प्रकार हमे आपसे आशा है, आप भी किसानो के लिए बड़े स्तर पर कार्यत होकर किसान समस्याओ को सुलझाने का कार्य करेगे । मौके पर भाकियू राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह , NCR क्षेत्र दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी, रामकुमार सैलंकी, सुनिल सौलंकी, गजेन्द्र चौधरी,वेदप्रकाश सौलंकी, विनोद क्रेवाल, बिजेन्द्र धारीवाल, मलखान सिह, महेश अहलावत संजीव अहलावत सुनिल अहलावत धर्मेन्द्र अहलावत, दिलबाग ग्रवाल, मुख्तार अब्बास नक्वी ने भी औपचारिक मुलाकात कर जीत की शुभकामनाएं दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)