जौनपुर में पत्रकारिता के मजबूत स्तम्भ बनकर उभरे अंकित को बीएचयू में मिला सम्मान
personDesk
share
जौनपुर । सफलता उसी को मिलती है जो अपने कार्य और लक्ष्य को लेकर दृढ़ है। जनपद जौनपुर के होनहार पत्रकार अंकित जायसवाल उन्ही में से एक हैं। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई कर अंकित इस समय पत्रकारिता में नया कृतिमान स्थापित कर रहे हैं। "नया सबेरा डॉट कॉम" न्यूज़ पोर्टल उनके काबिलयत को दर्शाता है। जहाँ एक तरफ तमाम न्यूज़ पोर्टल भ्रामक और अश्लील खबर तेजी से प्रसारित कर रहे हैं वहीं अंकित पत्रकारिता को जनसेवा और मिशन के रूप में लेकर चल रहे हैं। हाल ही में बरकच्छा मिर्जापुर स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के जन संचार और पत्रकारिता विभाग में इन्हें सम्मानित किया गया। इन्होंने इसका श्रेय अपने सुधि मित्रों को दिया साथ ही इंडिया न्यूज़ के जौनपुर संवाददाता राजन मिश्रा और उभरते युवा पत्रकार राहुल यादव के प्रति विशेष आभार प्रकट किया।