#बड़ीखबर जौनपुर सदर गठबंधन को मिला एक और पार्टी का समर्थन..! #मतवाला

Desk
0

जौनपुर। सपा बसपा गठबंधन को मिला कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थन। लोकतंत्र सामाजिक सद्भाव, रोजगार व गरीब मजदूर किसान को बचाने के लिए तथा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन की विनाशकारी नीतियों से देश तथा संविधान की रक्षा के लिए भाजपा को हराना भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और सपा बसपा गठबंधन अपना प्रमुख कार्य समझती है।
अत: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की जिला कमेटी जौनपुर ने भाजपाई गठजोड़ को हराने और केन्द्र में वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष एवं संविधान की रक्षा करने वाली सरकार के गठन के पार्टी के उद्देश्य की पूर्ति हेतु जौनपुर तथा मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवारों को पूरे मनोयोग, सम्पूर्ण शक्ति तथा उर्जा के साथ समर्थन एवं सहयोग करने का निर्णय लिया है। जिससे वंर्तमान जनविरोधी, मजदूर, किसान, नौजवान छात्र तथा दलित विरोधी सरकार को दुबारा सत्ता में आने से रोका जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)