Rajya Sabha Election 2024: क्रॉस वोटिंग पर शिवपाल यादव हुए आक्रामक, अंतरात्मा के साथ सम्पूर्ण आत्मा की जांच होगी

Desk


UP Rajya Sabha Election 2024:
उत्तर प्रदेश की 10 राज्य सभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक कुल 396 विधायकों ने वोट किया. 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे. चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय जनता पार्टी के 8वें उम्मीदवार संजय सेठ और समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन की रही. उन्हीं के लिए सपा और बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया.


इस बीच सपा के 8 विधायकों ने कथित तौर पर क्रॉस वोटिंग की है. वहीं महाराजी देवी मतदान करने ही नहीं आईं. ऐसे में करीब 8 विधायकों ने सपा को वोट नहीं दिया. आइए हम आपको उन सभी विधायकों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में दावा है कि उन्होंने क्रॉस वोटिंग की है.


सपा महासचिव शिवपाल यादव ने एक्स पर किया पोस्ट कहा, अंतरात्मा के साथ सम्पूर्ण आत्मा की जांच होगी, इनकी आत्मा की जांच क्षेत्र की जनता करेगी, ताकि ऐसी भटकती आत्माएं हमेशा के लिए शांत हो जाएं.