JaunpurNews : विश्वकर्मा जी ने अपने शक्ति से देवताओं के उड़ान रथ, महल और हथियार का भी निर्माण किया था

Desk
0

विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर श्री राम जानकी शिक्षण संस्थान लाइन बाजार में भगवान विश्वकर्मा पूजा धूम धाम से मनाया गया पूजा में उपस्थित समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और कहा कि  प्रतिवर्ष सितम्बर के महीने में उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन लगभग पुरे भारत में विधि के अनुसार मनाया जाता है।


इस दिन सबसे बड़े वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। इतिहास के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को देवशिल्पी यानी की देवताओं के वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है। त्रिलोका या त्रिपक्षीय उन्हें त्रिलोका या त्रिपक्षीय युग का भी निर्माता माना जाता है।
वही संस्था के संरक्षक महेंद्र विश्वकर्मा जी ने कहा कि विश्वकर्मा जी ने अपने शक्ति से  देवताओं के उड़ान रथ, महल और हथियार का भी निर्माण किया था। यहाँ तक की यह भी माना जाता है की इंद्र का महा अस्त्र जो ऋषि दधिची के हड्डियों से बना हुआ था वह भी वुश्वकर्मा भगवान द्वरा ही बनाया गया था।
इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर अजय विश्वकर्मा जी व प्रबंधक विकास यादव जी ने पूजा में उपस्थित समस्त लोगो को प्रसाद वितरण किया।
इस मोके पर संस्था के योग शिक्षक जगदीश यादव जी, रतन विश्वकर्मा, राजू जी, शिवम विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, चंद्रकेश ,ओमकेश, अवधेश, मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)